khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

दुःखद हादसे ; चंबा–कोटि मार्ग पर वाहन दुर्घटना का राहत एवं बचाव कार्य हुआ पूरा।

“चंबा–कोटि मार्ग पर वाहन दुर्घटना का राहत एवं बचाव कार्य हुआ पूरा”

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया गया, जिसे अब पूर्ण कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो हरिद्वार में अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात उसी वाहन से वापस घनसाली लौट रहे थे।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना गया। चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उच्च उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

दुर्घटना में मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related posts

Elections 2024: Uttar Pradesh का जमाना हो या Uttarakhand बनने का बाद का, राष्ट्रीय दलों की रही धूम, निर्दलीय रहे निर्बल

cradmin

Kisan Andolan: तराई में किसान संगठनों की बैठक, आज इस टोल प्लाजा को करेंगे बंद; Delhi कूच की बनाई जा रही योजना

cradmin

ब्रेकिंग:-मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन,मकान का हिस्सा आया चपेट में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights