khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविदेश ब्रेकिंगस्टोरी

किचन ढाबा में कार्य करने वाले के बेटे सुमित ने इंटरमीडिएट में 25 वां स्थान प्राप्त कर नैनीताल के साथ भारतिय शहीद सैनिक स्कूल का नाम रोशन किया।

स्थान। नैनीताल।
किचन ढाबा में कार्य करने वाले के बेटे सुमित ने इंटरमीडिएट में 25 वां स्थान प्राप्त कर नैनीताल के साथ भारतिय शहीद सैनिक स्कूल का नाम रोशन किया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र सुमित फर्त्याल निवासी स्टाफ हाउस ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और जानकारी के मुताबिक सुमित ने 25 वां स्थान हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अपना नाम दर्ज किया।
सुमित शहर के इंटरमीडिएट कालेजों में एकमात्र मेधावी छात्र है,जिसको टॉपर सूची में शामिल किया गया है।

उसकी सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार व क्षेत्र वासियों को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर स्नो व्यू वार्ड और स्टाफ हाउस वार्ड के सभासदों ने मेधावी छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नगर के स्टाफ हाउस निवासी सुमित के पिता चंदन फर्त्याल मल्लीताल रॉयल किचन ढाबा में कुक जबकि मां कमला फर्त्याल पोस्ट ऑफिस में आरडी की एजेंट है।

अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे बड़े सुमित मर्चेंट नेवी में जाने तैयारी कर रहा है। सुमित ने कहा कि इसका श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को जाता है।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० केपार्स* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ।

khabaruttrakhand

विशेषज्ञों ने बताए बीमारी के कारण, सावधानियां व बचाव के उपाय एम्स में विश्व अस्थमा दिवस पर वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश में कार्डियो डायबिटिक सोसायटी, उत्तराखंड व यूके- आरएसएसडीआई के संयुक्त तत्वावधान में इंसुलिन मीट 2024 का आयोजन, विभिन्न श्रेणी के मधुमेह ग्रसित मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन दिए जाने के मानकों व तौर तरीकों की दी गई जानकारी।।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights