khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी में सम्पन्न हुई नीट -2026 की परीक्षा,परीक्षा केंद्र में 173 परीक्षार्थीयों में से 7 अनुपस्थित रहे 166 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।

जनपद में सम्पन्न हुई नीट -2026 की परीक्षा”

आज रविवार 3 मई 2026 को
जनपद के बी पुरम स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में NEET (UG) की परीक्षा संपन्न हुई ।

परीक्षा केंद्र में 173 परीक्षार्थीयों में से 7 अनुपस्थित रहे 166 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हांने कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षो एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा सम्बन्धी सभी कार्यो के सफल, निष्पक्ष एवं सुरक्षित सम्पादन कराने के निर्देश केन्द्र प्रभारी हिमांशु नौटियाल, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय प्रदीप थपलियाल को दिए।

उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को परीक्षा उपरान्त अन्य कार्यो के सफल सम्पादन हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए ।

इस मौके पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, तहसीलदार धीरज राणा आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई” “फोर्टिफाइड चावल की अनुपलब्धता के कारण खाद्यान्न वितरण अवधि विस्तारित।

khabaruttrakhand

अधिवक्ताओ द्वारा जिला बार कार्यकारणी के कार्यो की गई सराहना।

khabaruttrakhand

टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights