khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

जनपद टिहरी गढ़वाल में कल सायं आए तेज आंधी–तूफान एवं ओलावृष्टि के कारण उद्यानिकी फसलों को हुई क्षति के संबंध में अवगत कराया जाता है कि जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग इस कठिन समय में काश्तकारों के साथ खड़े हैं तथा उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सेब, आड़ू, प्लम, कीवी तथा सब्जी फसलों जैसे टमाटर एवं शिमला मिर्च को क्षति पहुंची है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है।

समस्त कृषकों/काश्तकारों से अनुरोध है कि वे अपने क्षेत्र में हुई फसल क्षति की सूचना एवं आकलन हेतु संबंधित विकासखंड स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों से शीघ्र संपर्क करें। आवश्यकता होने पर जिला स्तर पर जिला उद्यान अधिकारी (नोडल अधिकारी) कार्यालय से भी संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
[जिला उद्यान अधिकारी, अरविंद शर्मा: 992711610]

पुनर्गठित फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित कृषक अपने दावों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। जिन काश्तकारों ने फसल बीमा नहीं कराया है, वे भी विभाग से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा क्षति के आकलन की कार्यवाही तेजी से की जा रही है तथा प्रभावित कृषकों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी कृषकों से अपील की कि वे समय पर अपनी फसल क्षति की सूचना अवश्य उपलब्ध कराएं।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि जनपद प्रशासन कृषकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और विभिन्न विभागों के समन्वय से राहत एवं सहायता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी फसल क्षति की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

लाइलाज नहीं है ’लकवा’ – लक्षण नजर आते ही समय पर शुरू करें इलाज – जानकारी और बचाव से रहेगा शरीर स्वस्थ – हार्ट अटैक से खतरनाक है ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी

khabaruttrakhand

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की टीम जनसुनवाई हेतु पहुंची रगडगांव।

khabaruttrakhand

कांग्रेसजनो ने जिला मुख्यालय नई टिहरी के साईं चौक बौराड़ी में किया पुतला दहन। लगाए ये आरोप।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights