khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।

*टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम*

​जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में टिहरी गढ़वाल में ‘PM-RAHAT’ (प्रधानमंत्री राहत) योजना के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में टिहरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश जी ने चिकित्सा अधिकारयों /नर्सिंग ऑफिसर /BFA को संबोधित करते हुए कहा कि गोल्डन आवर्स के अंदर पेसेंट की जान बचाना हमारी प्राथमिक कर्तव्य है, पैसे की कमी के कारण कोई उपचार से वंचित न रहे उसका PMRahat (कैशलेस उपचार) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को (बिना किसी वित्तीय बाधा के) देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में एक निश्चित राशि तक का मुफ्त/कैशलेस इलाज प्रदान किया जाता है, ताकि समय पर इलाज न मिलने के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके।

एसीएमओ ने सभी ब्लाकों से आये चिकित्सा अधिकारी को Irad/edar /TMS /112 /pm राहत योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्व कांशी योजना PM राहत योजना को जिले में सुचारू रूप से चलाने के दिशा निर्देश दिये, ​इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर रविंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।

​📌 प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
​PM-RAHAT (प्रधानमंत्री राहत) योजना का क्रियान्वयन
​iRAD (Integrated Road Accident Database) एवं e-DAR (Detailed Accident Report) पोर्टल
​TMS (Treatment Management System) पोर्टल की कार्यप्रणाली

​इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त चिकित्सा अधिकारियों (Medical Officers), नर्सिंग अधिकारियों (Nursing Officers) और डेटा एंट्री ऑपरेटरों (Data Entry Operators) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:- इस बड़े आरोप में पूर्व मुख्यमन्त्री एवं पार्टी प्रमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जाने मामला।

khabaruttrakhand

CM Dhami ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री रामचरितमानस का पाठ किया, और फिर गौ माता की सेवा में जुटे

cradmin

आरोप:- मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट भूमि मामला, विरोध में टिहरी कांग्रेस ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन* *मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट पार्क भूमि घोटाले की हो अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से जांच राकेश राणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights