khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के संबंध में बुधवार, 13 मई 2026 को बैठक आयोजित की गई।

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.) के संबंध में जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), तहसीलदारों (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) एवं एस.आई.आर. हेतु नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, अनमैप मतदाताओं की सूची तैयार करने सहित आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा आदि संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-नगर पंचायत कार्यालय कीर्तिनगर द्वारा पुनः संशोधित विज्ञप्ति सूचना की गयी है जारी, आप भी कर सकते है आवेदन।

khabaruttrakhand

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए जनपद में आयोजित हुई मॉक ड्रिल।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami का लक्ष्य 2025 तक राज्य को नशा मुक्त बनाना है, उन्होंने मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ सामूहिक प्रयासों

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights