khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के संबंध में बुधवार, 13 मई 2026 को बैठक आयोजित की गई।

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.) के संबंध में जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), तहसीलदारों (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) एवं एस.आई.आर. हेतु नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, अनमैप मतदाताओं की सूची तैयार करने सहित आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा आदि संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित।

khabaruttrakhand

पुलिस ने 18 घंटे के अन्दर सुलझायी बडेथी सड़क दुर्घटना की मिस्ट्री, देहरादून से अज्ञात वाहन चालक को किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस* के अवसर पर आपदाओं और पूर्व में घटित आपदाओं से सीख लेने की दी गयी सलाह , सभी को आपदाओं के प्रति सजग रहने को कहा गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights