khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने ऑल सेन्ट कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के साथ अभिभावकों की शिकायतों पर की बैठक।

जिलाधिकारी ने ऑल सेन्ट कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के साथ अभिभावकों की शिकायतों पर की बैठक।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा सोमवार को ऑल सेन्ट कॉन्वेंट स्कूल, नई टिहरी के प्रबंधक के साथ अभिभावकों की ओर से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विद्यालय शुल्क (फीस) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें अभिभावकों द्वारा उठाई गई शिकायतों एवं सुझावों पर विचार-विमर्श करते हुए विषय का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए ली जाने वाली फीस के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि विद्यालय में आने वाले अभिभावकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका समयबद्ध एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
वहीं उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखना आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों के हित में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित हो सके।

बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान तथा ऑल सेन्ट कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक जॉस टी. जे. उपस्थित रहे।

Related posts

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू करने के साथ ही चुनाव से जुड़ी तैयारियों को युद्धस्तर पर दिया जा रहा है अंतिम रूप।

khabaruttrakhand

पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते में इस हार की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं।

khabaruttrakhand

श्री केदारनाथ धाम में हैलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले कर गया था टचडाउन ,ऐम्स ऋषिकेश से आई मामले में अपडेट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights