khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

कोटी कॉलोनी–डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग हेतु भूमि अर्जन मामलों पर जिलाधिकारी ने सुनी भू-स्वामियों की आपत्तियां। *पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि पर पुनर्मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

कोटी कॉलोनी–डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग हेतु भूमि अर्जन मामलों पर जिलाधिकारी ने सुनी भू-स्वामियों की आपत्तियां।

*पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि पर पुनर्मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा तहसील टिहरी के अन्तर्गत कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी (पर्यटन रोड़) तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु अर्जित भूमि के संबंध में भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-33 के अन्तर्गत भू-स्वामियों की आपत्तियों की सुनवाई हेतु बैठक ली गई।

पर्यटन मार्ग निर्माण हेतु अर्जित भूमि पर स्थापित परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन के संबंध में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी टिहरी द्वारा 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व में 18 काश्तकारों द्वारा परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग की गई थी, जिसके क्रम में अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।

गठित समिति द्वारा पुनः सर्वे कर परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन किया, जिसमें 13 लोगों द्वारा सहमति दी गयी जबकि 5 लोगों की परिसम्पत्तियों का सर्वे टीम द्वारा पुनः मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।

दीपक नेगी, लक्ष्मण सिंह, गंभीर सिंह,  देवेंद्र सिंह, अरविंद मोहन उनियाल की परसंपत्तियां का पुनः मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा जो तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ।

इस बैठक में एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, जगदीश खाती, एसएलओ ऑफिस से नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, बीना सेमवाल सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर यहां ‘‘कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियमल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया‘‘ विषय पर एक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन ।

khabaruttrakhand

UKSSSC: हो जाएं तैयार…Uttarakhand में 12th Pass युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में सिम्युलेशन बेस्ड लर्निंग वर्कशॉप का किया गया आयोजन , एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights