khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

घनसाली में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की दिशा में पहल, जिलाधिकारी ने दिए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश।

*घनसाली में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की दिशा में पहल, जिलाधिकारी ने दिए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश*

घनसाली बाजार के समीप केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के संबंध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि घनसाली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गुमेटीधार को जीजीआईसी घनसाली में मर्ज किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज गुमेटीधार के भवन एवं उपलब्ध आधारभूत संरचना को केंद्रीय विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने पर विचार किया गया।
इसमें बताया गया कि उक्त विद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु यह स्थान उपयुक्त है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी राय एवं सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इस बैठक में घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर कैन्तुरा, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप थपलियाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान उपस्थित रहे।

Related posts

आरोप:-भाजपा के नेता/कार्यकर्ता महिला हिंसा और यौन अपराधो में संलिप्त : *राकेश राणा*

khabaruttrakhand

Uttarakhand पोषक अनाज के लिए बना Best State, कृषि मंत्री ने PM Modi का किया धन्यवाद

khabaruttrakhand

कलेक्ट्रेट में स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और संसाधनों की व्यवस्था पर जिलाधिकारी का जोर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights