khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी मुख्य न्यायाधीश के लिए हुए आदेश जारी।जाने अधिक।

ब्रेकिंग न्यूज़
स्थान। नैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेन्द्र बनेंगे। आदेश जारी।

रिपोर्ट।ललित जोशी /हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल हाईकोर्ट को मिला नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेन्द्र जो कि आंध्रप्रदेश के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

यहाँ बता दें मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही इस पद पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी कार्यभार देख रहे थे।

केंद्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन और अंडर सेक्रेटरी प्रेम चंद के 23 दिसंबर के हस्ताक्षर युक्त आदेश से आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रपति की सहर्ष सहमति के बाद उनसे उत्तराखण्ड़ हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।

भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की तरफ से जारी पत्र की एक कॉपी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल के माध्यम से न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र के साथ आंध्र प्रदेश और ऊत्तराखण्ड के राज्यपाल के सचिव, आंध्र प्रदेश और ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के सचिव, ऊत्तराखण्ड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, ऊत्तराखण्ड और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, ऊत्तराखण्ड और आंध्र प्रदेश के रजिस्ट्रार जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य सचिव के रजिस्ट्रार व अन्य को भेजी गई है।

Related posts

राज्य स्थापना दिवस में घनसाली में होगा इस प्रतियोगिता का आयोजन।

khabaruttrakhand

“टिहरी जनपद में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का आगाज़।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के संगठन कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights