khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

औषधि विभाग की कार्रवाई: निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति, दो का कारोबार रोका।

औषधि विभाग की कार्रवाई: निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति, दो का कारोबार रोका*

जनपद टिहरी गढ़वाल में औषधियों के सुरक्षित एवं नियमानुसार विक्रय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा नंदगांव, पिपलडाली एवं राजाखेत क्षेत्र स्थित विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। इस अवसर पर औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेखों, भंडारण व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एक फर्म के लाइसेंस को निलंबन/निरस्तीकरण हेतु संस्तुत किया गया।

इसके अतिरिक्त दो फर्मों में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उनके औषधियों के क्रय-विक्रय कार्य को नियमानुसार तत्काल प्रभाव से रोका गया। औषधि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनहित एवं मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए औषधि प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Uttarakhand Politics: केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय

cradmin

ब्रेकिंग:-पोस्ट ऑफिस में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त पुलिस की हिरासत में।

khabaruttrakhand

Haridwar: हरिद्वार पहुंचे CM Dhami, श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के लिए जल संग्रह कार्यक्रम में लिया भाग

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights