khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

*फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में अधिक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएं तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को पूर्ण रूप से सक्रिय करते हुए पंजीकरण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने किसानों को स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य कृषि अधिकारी, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, लीड बैंक मैनेजर, सहकारी समितियों एवं अन्य संबंधित विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Related posts

भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन।

khabaruttrakhand

यात्रा: 6 दिन मे 11 यात्रियों की मौत, लाखों यात्री कर चुके दर्शन…

cradmin

कैबिनेट मंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी से आपदा पर अपडेट लेते हुए प्रभावितों को हरसम्भव मदद करने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights