khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

जौनपुर में वीबी ग्राम-जी योजना पर ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण, ‘हिमालयन भोजनालय’ का हुआ शुभारंभ।

*जौनपुर में वीबी ग्राम-जी योजना पर ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण, ‘हिमालयन भोजनालय’ का हुआ शुभारंभ*

विकास खंड जौनपुर के सभागार में जिला विकास अधिकारी मो असलम द्वारा विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (VB GRAM G) के संबंध में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड क्षेत्र के लगभग 80 ग्राम प्रधानों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी द्वारा योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, रोजगार सृजन की संभावनाओं तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने ग्राम प्रधानों से स्थानीय संसाधनों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारपरक परियोजनाओं का चयन कर ग्रामीणों की आय वृद्धि एवं पलायन रोकने हेतु प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

प्रशिक्षण उपरांत विकास खंड जौनपुर की ग्राम पंचायत ठिक्क के किंसु गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ग्रामोत्थान परियोजना सहायित “हिमालयन भोजनालय” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने फीता काटकर भोजनालय का शुभारंभ किया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस पहल के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा संचालित ऐसे उद्यम स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ठिक्क, खंड विकास अधिकारी, महिला सीएलएफ (CLF) के सदस्यगण तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ कई ग्रामोत्थान परियोजना, महात्मा गाँधी नरेगा, विधायक निधि, खनिज न्यास मद से निर्मित कई विकास कार्यों का निरिक्षण भी किया गया I

Related posts

ब्रेकिंग:-नाबालिग किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने वालों को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

khabaruttrakhand

कार्यवाही:-नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं गठित टीम तथा पुलिस बल के साथ पॉलिथीन अभियान चलाया गया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-स्थानीय जनता, प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों, होटल व्यापारी, दुकानदारों एवं महिलाओं ने गंगौरी में किया धरना प्रदर्शन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights