khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खंड विकास कार्यालय चंबा के निवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन। *इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

*कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खंड विकास कार्यालय चंबा के निवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

*इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

**इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का 5 साल के सफल कार्यालय के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रदेश के वन, तकनिकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय चंबा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही चंबा ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं (कुल स्वीकृत लागत 70.2 लाख) का शिलान्यास किया गया।

इसके तहत राज्य सेक्टर योजना के अन्तर्गत विभिन्न पैदल तथा अश्व मार्गों का सुधारीकरण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 27.50 लाख) तथा जिला योजना के अन्तर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय भवन चम्बा का नव निर्माण कार्य (लागत रु. 32.70 लाख), डांडाचली ईको पार्क का सौंदर्यकरण कार्य (लागत रु. 10.00 लाख) के शिलान्यास कार्य शामिल हुई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो एक समान विकास होगा और इससे क्षेत्र और राज्य को ज्यादा फायदा मिलेगा।
वहीं उन्होंने कहा कि राजनीतिक में सकारात्मक सोच और धरातल से लोगों का कारवां जोड़ते चले तो विकास की परिभाषा ही बदली जा सकती है।
उन्होंने कहा कि गांवों की जमीनों को बेचकर अपनी जड़ों को खत्म न करें, बल्कि गांवों में जन जागरूकता चलाएं।
वहीं उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से सदन की गरिमा सदन के अनुरूप सदन शुरू और समाप्त होना चाहिए। उनके द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा बीडीओ को सदन के अनुरूप फर्नीचर रखने को कहा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों द्वारा राष्ट्रगान किया गया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, ब्लाक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, जिला पंचायत सदस्य यलमा सजवाण व विमला खड़गा, जिला महामंत्री भाजपा उदय सिंह, जनप्रतिनिधि राजेंद्र खाती सहित अन्य एवं अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Rishikesh: Sri Dev Suman University Rishikesh परिसर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह, राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे

cradmin

डीएम टिहरी ने किया देवप्रयाग संगम घाट क्षेत्र का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights