khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

टिहरी:-14 जून को 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।

14 जून को आयोजित होगी विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा*

*यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारियां*

*14 जून को 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम*

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों हेतु 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जनपद में कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिनमें नई टिहरी, चम्बा एवं नरेंद्रनगर क्षेत्र के विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमैट्रिक सत्यापन एवं अभ्यर्थियों की सघन जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन एवं संरक्षण हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Anupam Kher बाबा नीम करोली के शिष्य बने, Kainchi Dham में पूज्य संत के दिव्य गुणों की प्रशंसा की

khabaruttrakhand

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन इस कैबिनेट मंत्री ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग। दिया संदेश युवा नशे की तरफ नहीं खेलों की तरफ बढ़े।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने आयोजित किया पशु चिकित्सा शिविर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights