khabaruttrakhand
Uncategorized

टिहरी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा जागरूक।

टिहरी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा जागरूक*

खेत बचाओ अभियान 2026 के अन्तर्गत आज विकासखण्ड जाखणीधार की न्याय पंचायत नन्दगाँव के ग्राम पंचायत भवन मठियाली में ग्राम प्रधान रोशन लाल की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजेश कुमार, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2 द्वारा सर्व प्रथम भारत सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बारे में एवं कृषि विभाग में चलने वाली समस्त योजनाओं के बारे में उपस्थित कृषकों को उपयोगी जानकारी दी।

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के डा० आर०एस०वाली द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाने की तरह डा० नवीन तड़ियाल द्वारा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मिट्टी की जाँच कराकर खेती करने की सलाह दी।

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष का सफलता पूर्वक कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कृषि वैज्ञानिको एवं सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2 द्वारा उपस्थित कृषको से जन संवाद किया गया।

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक पिपलडाली के अभिषेक, उप प्रबन्धक के द्वारा कृषको को किसान केडिट कार्ड, फसल बीमा आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर कृषि विभाग के अंकुर कुमार, शिखा विश्वास, शीतल राणा, मीनू ने कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनओं के बारे में अपने-अपने विचार रखे।

गोष्ठी के अंत में अध्यक्ष श्री रोशन लाल जी द्वारा से संचालित विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की गई। उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों एवं कृषकों का आभार प्रकट करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

Related posts

Test Post Created

cradmin

Exploring the Mysteries of White Holes: Theoretical Cosmic Phenomena

cradmin

Förstå Kraftfull Tekniker För Digitalt Spel • Östergötlands län 💰

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights