khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

विश्व रक्तदाता दिवस पर घनसाली में रक्तदान शिविर आयोजित, 48 लोगों ने किया रक्तदान।

विश्व रक्तदाता दिवस पर घनसाली में रक्तदान शिविर आयोजित, 48 लोगों ने किया रक्तदान।

घनसाली, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शिक्षक संघ कार्यालय (सभागार), घनसाली में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कुल 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

शिविर में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह परमार, विनोद लाल, नित्यानंद कोठियाल, अक्षित रावत, विजय लाल, कुलदीप मंद्रवाल, हिमांशु नौटियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस टिहरी के जिलाध्यक्ष शशांक जोशी ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, चिकित्सकीय टीम एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन समाज सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

शशांक जोशी
जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस टिहरी गढ़वाल

Related posts

Auger Machine: विमान से आई थी, सड़क मार्ग से जा रही वापस…Silkyara सुरंग हादसे के दौरान Delhi से थी मंगवाई गई

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एकीकरण के पक्षधर हैं। पहले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये। कंचन चन्दोला

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर शाम किया एम्स ऋषिकेश का दौरा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights