khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल 18 प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा परीक्षणोपरांत 01 प्रकरण की संस्तुति की गई। 07 प्रकरणों में आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी संलग्न कर प्रकरणों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त 10 प्रकरण शासनादेशों में निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों के अनुरूप न पाए जाने के कारण अस्वीकृत किए गए।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत एवं समिति के सदस्यों सहित स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने विकास खण्ड चम्बा के अन्तर्गत स्थित इन ग्राम पंचायतों का किया भ्रमण,चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

khabaruttrakhand

मानवता धर्म:- जवानों ने निभाया मानवता का फर्ज, मृतक का किया अंतिम संस्कार।

khabaruttrakhand

रोबोटिक नी सर्जरी सप्ताह का आयोजन: एम्स ऋषिकेश में उन्नत तकनीक के साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights