khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवर

जनपद में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम पर प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन।

जनपद में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम पर प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन*

उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 18 जून से 20 जून, 2026 तक प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

विकासखंड थौलधार में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ विधायक धनौल्टी प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुआ।

वहीं विकासखंड भिलंगना में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर विधायक शक्ति लाल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चंबा में विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इसके अतिरिक्त नरेन्द्रनगर, मुनि की रेती एवं तपोवन में भी प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजन की समस्याओं का समाधान एवं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

Related posts

“Operation Silkiara: BRO ने चुनौतीपूर्ण सुरंग स्थितियों में मलबे को हटाने के लिए उन्नत ड्रोन का उपयोग किया”

khabaruttrakhand

टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 28वें दिन भी धरना जारी क्रमिक अनशन का 13वां दिन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Pradesh: Dheeraj Sahu के काले धन पर Ajay Bhatt का हमला: कहा: भ्रष्टाचार और Congress पर्यायवाची हैं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights