khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीय

क्षेत्र पंचायत जौनपुर की बैठक में विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

क्षेत्र पंचायत जौनपुर की बैठक में विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा*

विकासखंड जौनपुर सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख सीता पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग को संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सभी स्वीकृत, प्रस्तावित, सर्वेक्षित एवं टेंडर की स्थिति वाली सड़कों की अद्यतन जानकारी सार्वजनिक करने को कहा, ताकि आमजन को योजनाओं की प्रगति की जानकारी मिल सके। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि सभी जूनियर इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत लाइनों का सर्वे पूर्ण करें तथा अगली क्षेत्र पंचायत बैठक तक झूलते तारों एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए तथा जिन मामलों में जिला अथवा शासन स्तर से स्वीकृति अपेक्षित है, उनके संबंध में समयबद्ध पत्राचार किया जाए।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शिक्षा विभाग के क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत, खेल मैदानों के विकास, शिक्षकों की दूरस्थ क्षेत्रों से आवाजाही तथा लगातार घट रही छात्र संख्या से संबंधित समस्याएं उठाईं, जिनका खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह कार्की द्वारा बिंदुवार उत्तर दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों को विद्यालय से 8 किलोमीटर की परिधि के भीतर निवास सुनिश्चित करने के निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। संबंधित विभागों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सदस्यों ने विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण, विभिन्न तोकों तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा कार्य पूर्ण होने से पूर्व योजनाओं का हैंडओवर न किए जाने जैसे मुद्दे भी उठाए। इन पर अधिशासी अभियंता जल निगम चम्बा के.एन. सेमवाल एवं जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

लोक निर्माण विभाग से संबंधित सड़कों की जर्जर स्थिति, क्षतिग्रस्त स्थलों पर पुश्ते एवं पैराफिट निर्माण, नव निर्मित सड़कों के कार्यों में तेजी लाने तथा बंद नालियों की सफाई जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र कुमार टम्टा ने सभी बिंदुओं पर सदन को अवगत कराया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने आपदा एवं विपरीत परिस्थितियों में लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों की समय पर उपलब्धता की सराहना करते हुए इसे जनहित में प्रभावी व्यवस्था बताया।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख जयकृष्ण उनियाल, कनिष्ठ प्रमुख मंजू पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल एवं जोत सिंह, खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग कार्यवाही:-जिलाधिकारी टिहरी द्वारा इस अधिकारी को घोर लापरवाही के चलते किया निलंबित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-थाना घनसाली प्रांगण में 1 जुलाई से सम्पूर्ण भारतवर्ष में लागू होने वाले नए अपराधिक कानूनो को लेकर गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

NEET (UG) 2026 परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम ने दिए सख्त निर्देश, कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights