khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने फार्मर रजिस्ट्री तथा स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा की।

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने फार्मर रजिस्ट्री तथा स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा की*

शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एग्रीस्टेक योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें अभी तक फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत जनपद में 33042 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदार ,उप जिलाधिकारियो एवं मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कॉमन सर्विस सेंटर तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए जाएं तथा शत प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए।

विजय देवराड़ी मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि ,उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास तथा राजस्व विभाग के सहयोग से जनपद के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं तथा आगामी दिवसों में कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके ।

अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के किसानों से अपील की गई है कि निकटवर्ती कॉमन सर्विस सेंटर एवं कैंपों के माध्यम से अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन आवश्यक करवा लें।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी द्वारा स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी, समस्त तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। स्वैच्छिक चकबंदी योजना के अंतर्गत जनपद की 10 ग्रामों को स्वैच्छिक चकबंदी नीति के अंतर्गत चयनित करने की निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों को स्वैच्छिक चकबंदी योजना के प्रावधानों तथा प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं निर्देश दिए गए।

Related posts

अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का धर-पकड अभियान लगातार जारी।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं सुरक्षात्मक कार्यों पर लगातार बनाये हुए है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों द्वारा आपदा सुरक्षात्मक के कार्य निरंतर जारी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के Cabinet मंत्री Ganesh Joshi ने MNREGA में वेतन वृद्धि पर चर्चा के लिए बैठक की, समय पर सामाजिक ऑडिट पूरा करने पर जोर दिया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights