khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर…हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर...हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand: Uttarakhand पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारियों की आठ दिन की हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं कटेगा, इसे छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेश में उपनल के माध्यम से कार्यरत 25 हजार कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर चले गए थे। सरकार की ओर से उनका 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और उनकी मांगों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे, लेकिन इन कर्मचारियों पर हड़ताल की अवधि का मानदेय कटने का खतरा बना था।

सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि छुट्टी में समायोजित की जाएगी। अवकाश अवधि के समायोजन की मंजूरी इस शर्त के साथ दी जा रही है कि भविष्य में फिर से ऐसा न हो। विभागीय सचिव ने इस मामले में समस्त जिलाधिकारियों और प्रबंध निदेशक को दिए निर्देश में कहा कि मामले में आगे की कार्यवाही की जाए।

Related posts

आगामी सरस मेला की तैयारियों को लेकर डीएम एवं सीडीओ टिहरी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण।”

khabaruttrakhand

BreakingNews:- पेपर लीक घोटाले मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत वाली खबर।

khabaruttrakhand

Investor Summit: खास होगा खाना…PM Modi और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे व्यंजन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights