khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) के साथ निर्वाचन संबंधी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी टिहरी ने निर्देश दिए कि ‘Uncollectable’ श्रेणी में अंकित सभी गणना प्रपत्रों का पुनः सत्यापन कराया जाए तथा प्रत्येक प्रपत्र पर संबंधित बीएलओ द्वारा स्पष्ट टिप्पणी अथवा आख्या अंकित की जाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा दर्ज टिप्पणियों के समर्थन में उनके साथ तैनात Bag Member एवं अतिरिक्त सहयोगी के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से प्राप्त किए जाएँ तथा जहाँ संभव हो, संबंधित BLA-2 के हस्ताक्षर भी लिए जाएँ। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र त्रुटिवश ‘Uncollectable’ श्रेणी में दर्ज हुआ हो तो ERO Login के माध्यम से Rollback कर उसकी प्रविष्टि तत्काल संशोधित की जाए।

जिलाधिकारी ने BLO App में उपलब्ध ‘85+/Probable ASD-Re-verification’ टैब का परीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ‘Uncollectable’ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य कोई मतदाता ASDD सूची में प्रदर्शित न हो। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसी टैब के माध्यम से पुनः सत्यापन कर स्थिति को यथावत किया जाए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त मतदान स्थलों की ASDD सूची ERO Login से डाउनलोड कर 02 जुलाई, 2026 तक मुद्रित कर ली जाए। साथ ही 05 जुलाई, 2026 तक बीएलओ एवं BLA-2 की बैठक आयोजित कर ASDD सूची पर दोनों के हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएँ। बैठक का कार्यवृत्त, हस्ताक्षरित ASDD सूची एवं बैठक के फोटोग्राफ का पीडीएफ तैयार कर BLO App के माध्यम से अपलोड किया जाए। इसके अतिरिक्त ASDD सूची की एक प्रति संबंधित BLA-2 को उपलब्ध कराते हुए उसकी प्राप्ति रसीद भी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा निर्धारित कार्य-कलेंडर के अनुरूप डिजिटाइजेशन, वैधता परीक्षण, मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण (Rationalization), प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने, ASDD सूची निर्माण, मुद्रण एवं प्रारूप प्रकाशन सहित सभी निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 14 जुलाई, 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली (Draft Roll) के प्रकाशन के उपरांत नोटिस वितरण एवं दावों-आपत्तियों की सुनवाई के लिए पूर्व से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाते समय ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को सुनवाई हेतु अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े तथा शहरी क्षेत्रों में किसी एक स्थान पर अत्यधिक भीड़ एकत्रित न हो। इसके लिए सुनवाई स्थलों का उपयुक्त चयन, उनकी पर्याप्त संख्या, भौगोलिक सुगमता, आवश्यक व्यवस्थाएँ एवं सुनवाई की समय-सारिणी का समुचित निर्धारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

Uttarakhand: UKPSC और UKSSSC ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए निकाली भर्तियां, लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा

cradmin

Uttarakhand: सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा, पर्यटन टूर पैकेज की Booking से राज्य को GST की आय होगी।

khabaruttrakhand

आपदा प्रबंधन:-विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कोटी अगुण्डा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights