khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए गंभीरता से करें कार्य: ज्योति प्रसाद गैरोला।

20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए गंभीरता से करें कार्य: ज्योति प्रसाद गैरोला*

20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने मंगलवार को टिहरी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में वन, पेयजल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में अपने लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय रैंकिंग भी तैयार की जा रही है, जिससे प्रत्येक विकासखंड के प्रदर्शन का वस्तुनिष्ठ आकलन किया जा सके। जिन विकासखंडों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम होगा, उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना करते हुए अन्य विभागों को भी प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, मूल्यांकन एवं कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रैंकिंग के मानकों, भौतिक सत्यापन की व्यवस्था तथा जनपद एवं मंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स समितियों की भूमिका की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय प्रचार, बीडीसी बैठकों, “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विभागीय आंकड़ों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी रैंकिंग तैयार की जाएगी, ताकि किसी भी विकासखंड की कमियों की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के उपरांत उपाध्यक्ष ने विकासखंड के अंतर्गत साबली ग्राम सभा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर साबली ग्राम सभा की प्रधान अनीता बहुगुणा ने उपाध्यक्ष का ग्राम भ्रमण पर आभार व्यक्त करते हुए आपदा के कारण वार्ड संख्या-3 में क्षतिग्रस्त मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग रखी, जिस पर उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उक्त अवसर पर सीएमओ डॉ श्याम विजय, डीएफओ पुनीत तोमर, जिला संख्यिकी अधिकारी साक्षी, डीपीओ संजय गौरव, अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, डीटीडीओ सोबत राणा, धारा सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होंगे अस्पताल, इस बार 11 भाषाओं में जारी होगी SOP

cradmin

उत्तराखंड: पहाड़ों में रात में पाला और सुबह कोहरा होने से ठंड, बारिश से ठंड बढ़ने के आसार

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश आज चहुमुखी विकास कर रहा है। अजय भट्ट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights