khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

*अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित*

जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, नई टिहरी में सत्र जुलाई 2026 से दिसम्बर 2026 तक संचालित होने वाले छः माह के निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर, हिन्दी टंकण तथा ग्रुप-सी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु अधिकतम 33 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, नई टिहरी से निःशुल्क प्रवेश आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र के साथ अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो संलग्न कर कार्यालय में जमा करने होंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की बैठक सम्पन्न” *‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर।

khabaruttrakhand

UKPSC ने ITI प्रिंसिपल भर्ती आवेदनों के लिए संशोधन विंडो बढ़ाई, 6 जनवरी तक बदलाव की अनुमति दी

khabaruttrakhand

रेफर केंद्र बनकर रह गए जिले के सभी अस्पताल :- राकेश राणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights