khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बोराडी टिहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

दिनांक 15 जुलाई 2026 को शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बोराडी टिहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रातः 10:15 बजे किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि कुछ कार्मिक निरीक्षण के समय तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे ।

विलंब से कार्यालय आने वाले एवं अनुपस्थिति कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए गए हैं।
इस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय में फील्ड कार्मिकों की उपस्थिति तथा भ्रमण विवरण नहीं पाया गया तथा कार्यालय में पुराने दस्तावेजों एवं अभिलेखों का रखरखाव उचित रूप से नहीं किया जा रहा है तथा सफाई व्यवस्था भी उचित नहीं पाई गई है । अधिकांश दस्तावेज धूल से सने हुए पाए गए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह के अंतर्गत समस्त अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सभी पटलों के साथ ही निर्माण अधीन भवन काफी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

यहां स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की हुई कवायद शुरू।

khabaruttrakhand

यहाँ जब ज़िलाधिकारी बिना स्टाफ के खुद गाड़ी चलाकर स्वयं ग्राहक बनकर शराब की दुकान पर लाइन में लग गए। फिर जो हुआ ?

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सुनी लोगों की समस्याएं, जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज की गई 38 शिकायतें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights