khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारUncategorizedअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:- हरियाली के लिये हर किसी व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। चन्द्र शेखर जोशी।

स्थान । नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर जनपद नैनीताल के ओखलकांडा क्षेत्र में हरेला पर्व मौके पर बृक्षारोपण कार्यक्रम भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर
सामाजिक, गौ माता व दग्यद्यो ऐडी देवता समूह के सदस्य, वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी, ने कहा हर किसी व्यक्ति को एक बृक्ष लगाना चाहिए ।
तभी हरियाली का महत्व है उन्होंने कहा बृक्ष, पौधे जो भी लगाये जाते हैं उनका समय समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए जिससे पता चले कि वह आगे बढ़ रहे हैं।
इधर ओखलकाण्डा रेन्ज के वन पंचायत पुटगाव एवं जैवविविधता के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमे जायका योजना मे गठित समूहों के सदस्य, वन अधिकारी व परिवार के सदस्यो समेत ग्रामीणो के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शुशिला कुलोरा व सरपंच मुन्नी देवी द्वारा वृक्षारोपण के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर वन पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों मे बाज, बुरास व तेजपात के 100 पौधो का रोपण किया गया।
इस अवसर पर वन रक्षक अनिल कुमार ,ग्राम प्रधान रविशंकर व जायका योजना से एफ एल सी अनिल फुलारा व नवल किशोर कोठारी ने प्रतिभाग किया ।
सभी महिला सदस्यो द्वारा पारंपरिक पिछौडा पहन पर्यावरण व पौधों की रक्षा करने व जंगल को समृद्ध करने के लिए जागरूकता गान किया गया तथा अखरोट एफ एल सी द्वारा अखरोट पौधो के रखरखाव बिषय पर जानकारी एक बैठक का संचालन कर अनिल फुलारा ने किया ।

इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं के साथ साथ पुरुषों ने भी भाग लिया।
इन सभी का वन दरोगा श्री जोशी के द्वारा धन्यवाद अदा किया गया।

Related posts

Jakie są różnorodne opcje wsparcia klienta dostępne w betcasino

cradmin

Uttarakhand: पूरब के ‘आतंक’ का पश्चिम के ‘डॉन’ को भी रहता था खौफ, इस वजह से अंसारी के निशाने पर था राठी

cradmin

ऋषिकेश में यहाँ पहुंची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने बृहस्पतिवार को सेन्टर फाॅर एडवांस्ड पीडियाट्रिक विभाग का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights