khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

एडीएम ने किया तहसील घनसाली का निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश। ‎

एडीएम ने किया तहसील घनसाली का निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

‎अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को तहसील घनसाली का निरीक्षण कर विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण करने और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 229-बी के पांच वाद दर्ज पाए गए, जिनमें तीन गतिमान हैं। धारा 143 के दो वाद विचाराधीन, धारा 126 व 135 के 41 तथा धारा 176 के सात वाद अवशेष पाए गए। वहीं धारा 209 के तहत दो वाद लंबित मिले। एडीएम ने सभी लंबित वादों में तेजी से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎तहसीलदार न्यायालय में चालू वर्ष में कुल 100 वाद दर्ज हुए, जिनमें 93 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि सात वाद अवशेष हैं।

‎एडीएम ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी समीक्षा की। बताया गया कि पूर्व वर्षों में आई आपदाओं से प्रभावित अधिकांश परिवारों का पुनर्वास एवं विस्थापन किया जा चुका है। शेष परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

‎इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। बताया गया कि चालू वर्ष में कुल 376 प्रकरण दर्ज हुए, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने  शुक्रवार को नई टिहरी के नवदुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधितों के साथ की बैठक।

khabaruttrakhand

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन हेतु वार्ड नबर 7 से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

khabaruttrakhand

प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों (जनपद टिहरी) द्वारा चयनित ग्रामों में ग्राम स्तरीय प्रवासी समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है भ्रमण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights