khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

अवैध रुप से होटल/ढाबों मे शराब परोसने वालों के प्रति पुलिस सख्त। यहां 55 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में की कार्रवाई।

अवैध रुप से होटल/ढाबों मे शराब परोसने वालों के प्रति उत्तरकाशी पुलिस सख्त।
*55 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में की कार्रवाई।

रिपोर्ट:; सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा जनपद का चार्जभार ग्रहण करते ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

बताया गया है कि इसी क्रम में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों की धऱ-पकड़ के साथ-साथ बाजार/कस्बा क्षेत्र में होटल, ढाबों पर अवैध रुप से शराब पीने/पिलाने अथवा नशे का सेवन कर हुडदंग मचाने वालों तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सायंकालीन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विगत 3 दिनों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा *चैकिंग अभियान चलाते हुये 55 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है, होटल, ढाबों में अवैध रुप से शराब परोसने के साथ-साथ नशेडियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

Uttarakhand Pradesh: Dheeraj Sahu के काले धन पर Ajay Bhatt का हमला: कहा: भ्रष्टाचार और Congress पर्यायवाची हैं।

khabaruttrakhand

Police School: DSP Anil Kumar Joshi ने बच्चों को सिखाया कानून का पाठ, कहा- वर्दी की नौकरी के लिए अभी से करनी होगी तैयारी

cradmin

ब्रेकिंग:-महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सुमेरी बिष्ट का जोरदार स्वागत ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights