khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

डिजिटल लैंड रिकॉर्ड कार्य में तेजी लाएं, 30 सितंबर तक पूरा करें सर्वेक्षण: एडीएम।

डिजिटल लैंड रिकॉर्ड कार्य में तेजी लाएं, 30 सितंबर तक पूरा करें सर्वेक्षण: एडीएम*

‎*तहसील प्रतापनगर के अंतर्गत ग्राम पणसूत व मुखमालगांव में डिजिटल लैंड रिकॉर्ड सर्वेक्षण को 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश*

‎*सूचना/टिहरी/08 सितंबर, 2026;* डिजिटल इण्डिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील प्रतापनगर के चयनित राजस्व ग्राम पणसूत एवं मुखमालगांव में संचालित सर्वेक्षण/पुनः सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शेष कार्य को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

‎समीक्षा के दौरान बताया गया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित दोनों गांवों में डिजिटल लैंड रिकॉर्ड तैयार किए जाने के लिए सर्वेक्षण/पुनः सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पणसूत में लगभग 90 प्रतिशत तथा मुखमालगांव में लगभग 43 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अपर जिलाधिकारी ने शेष कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा में सर्वेक्षण कार्य को पूरा किया जाए।

‎उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार प्रतापनगर को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण टीम को आवश्यक राजस्व कार्मिकों एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराते हुए कार्य में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों को सर्वेक्षण टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था टोपोग्राफिकल जियो सॉल्यूशन के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाई जाए और प्रतिदिन की प्रगति की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल लैंड रिकॉर्ड तैयार होने से भूमि संबंधी अभिलेखों के आधुनिकीकरण एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

‎वर्चुअल बैठक में उप जिलाधिकारी प्रतापनगर मंजू राजपूत, तहसीलदार प्रतापनगर प्रदीप कंडारी, कार्यदायी संस्था के दिनेश ममगाईं एवं प्रदीप चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में शनिवार को तहसील घनसाली एवं बालगंगा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत चार न्याय पंचायतों में जन-जन की सरकार, जन-जन की द्वार कार्यक्रम आयोजित‘‘ ‘‘न्याय पंचायत दपोली, विरोगी, भरवाकाटल एवं कोठियाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights