khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर 01 अक्टूबर को विशेष कैंप एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर 01 अक्टूबर को विशेष कैंप एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर 2026 को जिले में एनपीएस से संबंधित विशेष कैंप एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्मिकों की एनपीएस से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही उन्हें योजना के नवीन प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने समस्त जिला स्तरीय आहरण एवं वितरण अधिकारियों से 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित प्रशिक्षण/बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। प्रशिक्षण में सीआरए पोर्टल पर पंजीकरण, आहरण एवं वितरण अधिकारियों के दायित्व, वित्तीय लेनदेन, निकासी एवं एग्जिट नियम तथा डिजिटल टूल्स से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग करने के लिए लिंक https://meet.google.com/yor-cxtz-ovh है।

कार्यक्रम का उद्देश्य एनपीएस से संबंधित कार्यों के प्रभावी एवं सुचारू निष्पादन के साथ कार्मिकों को योजना की प्रक्रियाओं एवं नवीन प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

Related posts

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत चार न्याय पंचायतों में जन-जन की सरकार, जन-जन की द्वार कार्यक्रम आयोजित‘‘ ‘‘न्याय पंचायत दपोली, विरोगी, भरवाकाटल एवं कोठियाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-आयुक्त रावत ने बाहर से आये हस्तशिल्प व्यापारियों के स्टालों का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights