khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष।

*श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष*

*समय पर उपचार से बचा अंडकोष, श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल ऑपरेशन*

श्री देव सुमन चिकित्सालय, नरेंद्रनगर में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर अंडकोष को बचा लिया गया। मरीज को तेज अंडकोष के दर्द के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। अल्ट्रासाउंड में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि होने के बाद तत्काल ऑपरेशन किया गया।

सीएमएस अमित राय ने अवगत कराया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ COPD संबंधी समस्या भी थी। इसके बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया, जिससे उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज अब स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है और उसे छुट्टी दी जा रही है।

यह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ. दीपाशा वर्मा (जनरल सर्जन) तथा डॉ. अनुराग अग्रवाल (एनेस्थेटिस्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ गीता एवं वार्ड बॉय विपिन ने भी सहयोग किया।

चिकित्सकों के अनुसार, टेस्टिकुलर टॉर्शन में समय पर जांच और तत्काल सर्जरी अंडकोष को बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।

Related posts

Uttarakhand: BJP ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’…सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

cradmin

लोकसभा चुनाव से पहले BSP को एक और झटका, मायावती का दामन छोड़ फिर से BJP ज्वाइन करेंगे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

cradmin

एम्स ऋषिकेशः सर्जरी से हटाया 35 किलो का बोन ट्यूमर, रचा इतिहास – 6 साल से परेशान था रोगी, एम्स के डाॅक्टरों ने बचायी जान – चिकित्सकों का अनुभव, टीम वर्क और रोगी के हौसले से मिली सफलता।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights