khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष।

*श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष*

*समय पर उपचार से बचा अंडकोष, श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल ऑपरेशन*

श्री देव सुमन चिकित्सालय, नरेंद्रनगर में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर अंडकोष को बचा लिया गया। मरीज को तेज अंडकोष के दर्द के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। अल्ट्रासाउंड में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि होने के बाद तत्काल ऑपरेशन किया गया।

सीएमएस अमित राय ने अवगत कराया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ COPD संबंधी समस्या भी थी। इसके बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया, जिससे उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज अब स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है और उसे छुट्टी दी जा रही है।

यह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ. दीपाशा वर्मा (जनरल सर्जन) तथा डॉ. अनुराग अग्रवाल (एनेस्थेटिस्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ गीता एवं वार्ड बॉय विपिन ने भी सहयोग किया।

चिकित्सकों के अनुसार, टेस्टिकुलर टॉर्शन में समय पर जांच और तत्काल सर्जरी अंडकोष को बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।

Related posts

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर यहां समस्त संत समाज जनमानस ने किया महारुद्राभिषेक।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने गजा और घनसाली में नव निर्मित गौशालाओं को मार्च तक संचालित करने एवं चमियाला गौशाला निर्माण की प्रक्रिया को पूर्ण करवाते हुए भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण करवाने के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Lucknow: BJP ने करीब सवा दो लाख मतदाता बढ़ाए, घर घर पहुंचे मंत्री, विधायक और सांसद

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights