khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

नरेंद्रनगर में शैक्षिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय।

*नरेंद्रनगर में शैक्षिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय*
‎
‎ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति मिल गई है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालय नरेंद्रनगर में शैक्षिक सत्र 2027-28 से संचालन की संस्वीकृति प्रदान की है।
‎
‎भारत सरकार ने दिसंबर 2024 में नागरिक एवं रक्षा क्षेत्रों में 85 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी थी।

इसके तहत विद्यालय खोलने के लिए संबंधित प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा चिन्हित भूमि का हस्तांतरण तथा उपयुक्त अस्थायी भवन केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिपत्य में उपलब्ध कराना अनिवार्य था।
नरेंद्रनगर में भूमि हस्तांतरण और विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध होने के बाद अब विद्यालय संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है।
‎
‎विद्यालय का संचालन प्रारंभ में कक्षा एक से पांच तक किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन होगा। इसके बाद आवश्यकता एवं स्वीकृति के अनुसार कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षिक सत्र 2027-28 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी।
‎
‎नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे नरेंद्रनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों और अभिभावकों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
‎

Related posts

श्रीनगर में सड़क_दुर्घटना से हुई युवक की #मृत्यु का पौड़ी पुलिस ने कड़ी मेहनत से किया सफल खुलासा। बुलेट सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक चालक को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

RCS-उड़ान के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग का उद्घाटन, CM Dhami और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

cradmin

फैसला: दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय:डॉ धन सिंह…

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights