khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ताइक्वांडो ग्रेडिंग सेमिनार में बच्चों ने दिखाया हुनर, विभिन्न बेल्ट प्राप्त कर हासिल की उपलब्धि* ‎ ‎*मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

*ताइक्वांडो ग्रेडिंग सेमिनार में बच्चों ने दिखाया हुनर, विभिन्न बेल्ट प्राप्त कर हासिल की उपलब्धि*
‎
‎*मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ*
‎
‎* रविवार को देवभूमि आईटीएफयू ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बच्चों के लिए सेवन ग्रेडिंग एवं ब्लैक बेल्ट सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों की ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अपनी शारीरिक दक्षता, आत्मरक्षा कौशल एवं तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।
‎
‎ग्रेडिंग परीक्षा में बच्चों की फाइट के साथ ही साक्षात्कार भी लिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। हरियाणा से आई टीम के बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान सातवीं कक्षा की ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी नैंसी तथा चंबा की कक्षा 12वीं की छात्रा शालिनी श्रीस्वाल ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
‎
‎मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने सफल प्रतिभागियों को ग्रीन एवं येलो बेल्ट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में एनटीआईएस, सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल, किंडर गार्डन स्कूल आमपाटा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर डीकेजी स्कूल ने प्रथम, आमपाटा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने द्वितीय तथा हरियाणा स्टेट टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‎
‎इस अवसर पर हरियाणा से आई नैंसी और शालिनी श्रीस्वाल ने कहा कि शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से वे पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सीख रही हैं। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विशेषकर बालिकाओं सहित सभी के लिए उपयोगी है।
‎
‎एसोसिएशन के निदेशक अशोक कुमार राठौर एवं सचिव अनुष्का खनका ने बताया कि जनपद के 300 से अधिक विद्यालयों में बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
‎
‎राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी के प्रधानाचार्य दिवाकर अंथवाल ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। वहीं मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
‎

Related posts

महादेव क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में डीएम टिहरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet ने बेटों के लिए भी महालक्ष्मी सुरक्षा कवच का विस्तार किया, जन्म पर बेटियों के समान लाभ प्रदान किया: प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कोविड-19 के नए वैरिएंट को देखते हुए उत्तरकाशी डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights