khabaruttrakhand
उत्तरकाशी

फिरोजाबाद: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, कमरे में बेड पर निर्वस्त्र पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:44 AM IST

सार
युवती अपने घर पर अकेली थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां-भाई दवा लेने के लिए आगरा गए थे। लौटकर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

कमरे में जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार दोपहर को 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव बेड पर घर के अंदर निर्वस्त्र पड़ा मिला। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजन घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार को घर पर थी। उसका भाई मां को दवा दिलाने आगरा गया था। शाम करीब तीन बजे मां-बेटे घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। युवती की मां ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। 

प्लास और पेचकस से खोला दरवाजाभाई ने पड़ोस के परिवार से प्लास और पेचकस लेकर दरवाजे का कुंडा खोला और घर में प्रवेश किया। उसने युवती के कमरे को खोला तो अंदर युवती का शव बेड पर निर्वस्त्र पड़ा था। युवती के जीवित होने की आशंका पर आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद मृतका का भाई शव को लेकर घर आ गया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के कमरे की तलाशी ली। मृतका के भाई से पूछताछ की लेकिन पुलिस को युवती की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवती का शव घर के अंदर निर्वस्त्र पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार दोपहर को 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव बेड पर घर के अंदर निर्वस्त्र पड़ा मिला। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजन घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार को घर पर थी। उसका भाई मां को दवा दिलाने आगरा गया था। शाम करीब तीन बजे मां-बेटे घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। युवती की मां ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। 

प्लास और पेचकस से खोला दरवाजा

भाई ने पड़ोस के परिवार से प्लास और पेचकस लेकर दरवाजे का कुंडा खोला और घर में प्रवेश किया। उसने युवती के कमरे को खोला तो अंदर युवती का शव बेड पर निर्वस्त्र पड़ा था। युवती के जीवित होने की आशंका पर आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 

Related posts

ब्रेकिंग:-उप जिलाधिकारी द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।जाने पूरी खबर।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा:-मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान के साथ खुले गंगोत्री व् यमनोत्री के कपाट, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दोनों धाम।

khabaruttrakhand

आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में उत्तरकाशी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तारः

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights