khabaruttrakhand
उत्तरकाशी

शीतलहर से कांपी ताजनगरी: प्रदेश में नौवां सबसे सर्द शहर रहा आगरा, अगले तीन दिन में बढ़ेगी ठिठुरन

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST

Advertisement

सार
ताजनगरी में सर्दी के मौसम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को आगरा प्रदेश में नौवां सबसे सर्द शहर रहा। सुबह को धुंध बढ़ी तो शाम को गलन बढ़ गई। 

बस अड्डे के बाहर ठंड से बचाव के लिए चाय पीते यात्री
– फोटो : अमर उजाला

Advertisement

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

Advertisement

ताजनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो सोमवार की सुबह धुंध गहरा गई। सुबह धुंध गहराई तो सूरज ने दोपहर में दर्शन दिए। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ सकती है। 

दो दिन से शीतलहर झेल रहा आगरा प्रदेश में सोमवार को 9वां ठंडा शहर रहा। सबसे सर्द मेरठ और मुजफ्फर नगर रहे, जहां पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आगरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा, हालांकि दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

Advertisement

शाम को बढ़ी गलनदिन में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह धुंध छाई रही और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह 8 बजे के बाद धूप खिली तो राहत मिली। दोपहर में कलक्ट्रेट, नगर निगम, एसएसपी कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों में बाबू और फरियादी धूप सेंकते नजर आए तो पार्क और स्मारकों में भी पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। शाम को गलन फिर बढ़ गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। 

Advertisement

सर्दी बढ़ने से बढ़ त्वचा में एलर्जी के मरीज
सर्दी बढ़ते ही त्वचा में एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोरायसिस, डर्मेटाइटिस, रूसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 299 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इसमें से महज 13 मरीज पुराने बाकी 286 मरीज नए रहे।  

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि सर्दी में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। त्वचा शुष्क होने से सोरायसिस, डर्मेटाइटिस और रूसी की समस्या का सामना मरीजों को करना पड़ता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात बहुत जरूरी है। त्वचा को शुष्क होने से बचाने के लिए मोइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। मोइस्चराइजर न हो तो नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

विस्तार

ताजनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो सोमवार की सुबह धुंध गहरा गई। सुबह धुंध गहराई तो सूरज ने दोपहर में दर्शन दिए। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ सकती है। 

Advertisement

दो दिन से शीतलहर झेल रहा आगरा प्रदेश में सोमवार को 9वां ठंडा शहर रहा। सबसे सर्द मेरठ और मुजफ्फर नगर रहे, जहां पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आगरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा, हालांकि दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

शाम को बढ़ी गलन
दिन में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह धुंध छाई रही और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह 8 बजे के बाद धूप खिली तो राहत मिली। दोपहर में कलक्ट्रेट, नगर निगम, एसएसपी कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों में बाबू और फरियादी धूप सेंकते नजर आए तो पार्क और स्मारकों में भी पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। शाम को गलन फिर बढ़ गई।

Advertisement

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। 

Advertisement

Related posts

ब्रेकिंग:-सीने में आर-पार हुई सरिया, 12 घंटे मौत से लड़ा मोहित, जाने मामला।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

khabaruttrakhand

यात्रा:-गंगोत्री से शुरू हुई गंगा पुस्तक परिक्रमा यात्रा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights