khabaruttrakhand
उत्तराखंडनैनीताल

वरिष्ठ पत्रकार स्व प्रशांत दीक्षित की पुण्य तिथि पर पत्रकारों ने दी सच्ची श्रद्धांजलि।

बरिष्ठ पत्रकार स्व प्रशांत दीक्षित की पुण्य तिथि पर पत्रकारों ने दी सच्ची श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास के पत्रकारों ने स्व प्रशांत दीक्षित की पुण्य तिथि पर श्रदांजलि देते हुए उनको नमन किया।
यहाँ बता दे।
दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो चीफ और एनयूजेआई के जिला अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित जो कि 24 अप्रैल 2021 कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए थे।

आज प्रशांत दीक्षित की प्रथम पुण्यतिथि है उन्हें याद करते हुए नैनीताल के समस्त पत्रकारो ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकार प्रशांत दीक्षित को याद करते हुए एनयूजेआई के सदस्यों ने कहा कि प्रशांत दीक्षित आज हमारे बीच नही है ।
लेकिन उनकी स्मृति हमेशा हमारे साथ रहेगी। हर पत्रकार के लिए प्रशांत दीक्षित हमेशा खड़े रहते थे। उनकी कमी कोई पूरा नही कर सकता।
प्रशांत दीक्षित को स्मरण करते हुए पत्रकारो ने कहा कि प्रशांत दीक्षित एक कुशल पत्रकार के साथ ही एक सामाजिक व्यक्ति भी थे अपने सरल सौम्य स्वभाव के लिए वे पूरे नैनीताल में प्रसिद्ध थे। असहाय लोगों की सेवा के लिए वो हमेशा आगे रहने वालो में से थे।
पत्रकारों ने कहा प्रशांत अपने आप मे एक अजूबा थे।
हमेशा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे।उनका यूँही चला जाना मन को अंदर से झकझोर कर गया। नैनीताल के व आसपास के पत्रकारों समेत जनपद, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पत्रकारों ने भी सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए कहा हमने एक होनहार कलम के सिपाही को खो दिया जिसकी पूर्ति नही की जा सकती।इस दौरान सभी पत्रकारों ने स्व प्रशांत दीक्षित की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

Related posts

ब्रेकिंग:-कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने ढालवाला क्षेत्र में एसटीपी एवं चैनेलाइजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

‘मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस मेला 2025 का किया शुभारंभ।” “दस दिवसीय सरस आजीविका मेला- 2025 का हुआ शानदार आगाज।”

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights