khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी पुलिस ने दिखाई मानवता, रात्रि में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

Subhash badoni , उत्तरकाशी

*उत्तरकाशी पुलिस ने दिखाई मानवता, रात्रि में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल*

दिनांक 23/6/ 2022 को श्री राजेंद्र नाथ, निरीक्षक यातायात रात्रि जोनल चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त थे, ड्यूटी के दौरान बैराज कॉलोनी जोशियाड़ा उत्तरकाशी के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा था,जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ था।
ऐसे में निरीक्षक यातायात एवं कांस्टेबल चालक शिव मंगल द्वारा बिना देरी किए हुए तत्काल सरकारी वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया।
जिससे समय रहते उक्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। प्राथमिक उपचार के बाद उक्त व्यक्ति के परिजनों के बारे में मालूमात कर उन्हें सूचित किया गया।
उत्तरकाशी पुलिस ने सभी से अपील करते‌ हुए कहा कि सड़क दुर्घटना या अन्य किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद जरूर करें,अपना सहयोग प्रदान कर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल कॉलेज फेस्टिवल पायरेक्सिया 2023 का आगाज,मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि रहे ये।

khabaruttrakhand

यहाँ राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ली गई प्रतिज्ञा ; ‘रन फॉर यूनिटी‘ ओपन दौड़ का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के क्षमता विकास को लेकर बुधवार को नई टिहरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन,एडीओ पंचायत चम्बा द्वारा इस कार्य को लेकर स्पष्ट जानकारी न दिये जाने पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights