khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीय

ब्रेकिंग:-एकीकरण के पक्षधर हैं। पहले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये। कंचन चन्दोला

एकीकरण के पक्षधर हैं। पहले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये। कंचन चन्दोला

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के मुख्यालय पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी व कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यालय प्रांगण में कर्मचारियों ने पौधारोपण कर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा नियमितीकरण को लेकर पूर्व महीनों नोटिस दिया गया था और साथ ही निगम कर्मचारियों की अभी तक की समस्याओं का समाधान ना होने पर आज गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है कुमाऊं व गढ़वाल मंडल मै संबंध अन्य विभागों गैस एजेंसी पर्यटन विभागों के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है और जब तक सरकार द्वारा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया जाता और सारी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा विभागी अधिकारियों द्वारा कुमाऊं मंडल में 32 कर्मचारियों को विभागीय प्रमोशन कर दिया है और गढ़वाल मंडल में भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है उसके लिए सरकार और एमडी का आभार व्यक्त किया गया।
उन्होंने कहा इसी तरह 2001 से अभी तक जो लोग सेवा दे रहे हैं उनका नियमितीकरण किया जाए और उन्होंने कहा हम एकीकरण के पक्षधर हैं।
उससे पहले धामी सरकार को सभी को नियमितीकरण किया जाए और ज वेतन सहित जो भी कर्मचारियों का भुगतान होना है वह किया जाए जब तक मांगे नहीं मांगी जाती अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर कंचन चंदोला, गौतम कुमार, पितांबर दुम्का दिनेश सांगुडी रामू पंत,संतोष पंत, तारा दत्त भट्ट, त्रिभुवन पुनेठा, सहित अन्य निगम कर्मचारी धरने पर मौजूद थे।

Related posts

यहाँ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्यों की डिविजनवार भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

ग्रीष्मकाल में सम्भावित पेयजल संकट की दृष्टिगत रखते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं/शिकायत के निराकरण हेतु शाखा स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना, जारी हुए टोल फ्री नंबर।

khabaruttrakhand

Swami Ram Himalayan University: दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह छात्र-छात्राओं को उपाधि एवं मेडल से सम्मानित

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights