khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जाख तिराहे के पास 31 मार्च, 2025 को हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु की गयी समिति गठित।

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जाख तिराहे के पास 31 मार्च, 2025 को हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु समिति गठित की गई है।

उक्त गठित समिति के अध्यक्ष परगना मजिस्ट्रेट /जांच अधिकारी टिहरी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि 31 मार्च, 2025 को जाख तिराहे के पास चम्बा से घनसाली की तरफ जाते समय वाहन संख्या- UK07EJ-2356 ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में वाहन में सवार 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मजिस्ट्रीयल जांच हेतु गठित समिति में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नई टिहरी, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. चम्बा को सदस्य नामित किया गया है।
वहीं उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जांच रिर्पोट 07 अप्रैल 2025 तक अनिवार्यता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अतएव उपरोक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा वह दुर्घटना के संबंध में कुछ तथ्य प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह परगना मजिस्ट्रेट /जांच अधिकारी कार्यालय टिहरी में 07 अप्रैल 2025 तक उपस्थित होकर अपने लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है अथवा डाक द्वारा कार्यालय में प्रेषित कर सकता है।

Related posts

जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा भौंरसा (दो ) आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्वाचन के सफल संचालन हेतु नागर निकाय निर्वाचन की गाइड लाइन का अच्छे से अध्ययन करने को कहा।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights