khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नशा मुक्ति भारत अभियान द्वारा स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को नशा न करने के लिये के टिप्स दिये।

स्थान । नैनीताल।

नशा मुक्ति भारत अभियान द्वारा स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को नशा न करने के लिये के टिप्स दिये।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 25 किलोमीटर दूर नौकुचियाताल में नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मानस नशा मुक्ति केन्द्र लामाचौड़ एवं मीमांसा मेन्टल हेल्थ सेन्टर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों व स्थानीय लोगो को नशे के प्रति जागरूक व आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में नशे के प्रति भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम तीन छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अरुणा शाह, द्वितीय मानसी, तृतीय अभिषेक तथा कविता प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति, द्वितीय दीपांजली, तृतीय विजय को पुरस्कार दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया गया कि शिक्षा वसुन्धरा समूह द्वारा नौकुचियाताल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 120 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ कोमल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, क्षेत्राधिकारी भवाली, सभासद रामपाल गंगोला के साथ ही मानस नशा मुक्ति केन्द्र के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिध व लोग आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार देर रात एम्स अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

बड़ी खबर: एम्स मे डीन एकेडमिक के कार्यालय का घेराव और हड़ताल जारी, ये है मामला…

cradmin

दावा:टिहरी गढ़वाल खुले में शौच मुक्त होने की दिशा में अग्रसर, निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण जारी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights