khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:- मुख्य विकास अधिकारी ने ली 2022-23 के अन्तर्गत केन्द्रपोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

सुभाष बडोनी, उत्तरकाशी।

मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी ने ली 2022-23 के अन्तर्गत केन्द्रपोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

जिला सभागर उत्तरकाशी में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने जिला योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्रपोषित एवम वाह्य सहायतित योजनाओ की समीक्षा बैठक ली।
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान को निर्देशित करते हुए कहा जिन कार्य दायी संस्थाओ का भुगतान लंबित है उन्हें समय से भुगतान करने की प्रक्रिया पूर्ण कि जाय। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणधीन मोटर मार्गो को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने रेखीय विभागों को निर्देश दिए कि जिन विभागों के पास जिला योजना की धनराशि अवशेष है उक्त धनराशि को समर्पित करने की प्रक्रिया करें ताकि जिन विभागों को धनराशि की आवश्यकता हो उन विभागों को उक्त धनराशि आवंटित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा सके।
साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थ सांख्यकी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला योजना की तीसरी किश्त सम्बंधित विभागों को आवंटित की जाए।
बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर,मुख्यचिकित्सा चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार कुकरेती,जिला विकास अधिकारी के.के.पंत, जिला अर्थ एवम सांख्यकी अधिकारी चेतना अरोड़ा,महा प्रबंधन उद्योग शैली डबराल,जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा एवम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जनपद टिहरी की 03 विधान सभाओं में तैनात 233 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा लिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

परिवहन विभाग उत्तरकाशी ने वाहन चालकों को दिया एकदिवसीय फर्स्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर भजन-कीर्तन, हवन यज्ञ, मिष्ठान वितरण, भण्डारे आदि का हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights