khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जनपद के प्रवेशद्वार पर जमा हुए कूड़े का निस्तारण न करने पर स्थानीय लोगों ने दी भूख-हड़ताल की चेतावनी।

नगरपालिका की लापरवाही से उत्तरकाशी जनपद के प्रवेशद्वार पर जमा हुए कूड़े का निस्तारण न करने पर स्थानीय लोगों ने दी भूख-हड़ताल की चेतावनी, डाक्टरों ने भी माना बड़ा खतरा।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी उत्तरकाशी।

Advertisement

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही  है जहां जनपद मुख्यालय के प्रवेशद्वार पर कूड़े का पहाड़ जमा हो गया है जिसके कारण शहर में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है चारों तरफ कूड़े की बदबू फ़ैल रखी है जो कि कहीं न कहीं बड़ी बिमारियों को न्योता दे रहा है, यह लोगों का बड़ा आरोप है।

वहीं इस मामले में डाक्टरों का कहना है कि आजकल डेंगू मलेरिया भी बड़ी मात्र में फ़ैल रहा है जिसके कारण इस इलाके के अन्तर्गत रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगरपालिका के कारण उनका जीवन नरक बन चुका है।

उनका आरोप है कि वहां से निकलने वाली बदबू के कारण गम्भीर बिमारियों की चपेट में वह लोग आ रहे हैं और नगरपालिका यदि तुरंत इस कूड़े को यहां से नहीं हटाती है तो कूड़ा स्थल पर ही आमरण अनशन शुरू किया जायेगा।

Advertisement

वही इस मामले में नगरपालिका का कहना है कि कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है पर जो नया कूड़ा आ रहा है उसकी वजह से ये परेशानी हो रही है जिसका समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

वही इस कूड़े को लेकर इस लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।गीता गैरोला, सामाजिक कार्यकर्ता उत्तरकाशी, प्रीतम पुण्डीर, स्थानीय व्यापारी, अमेरिकन पुरी, स्थानीय निवासी, विजेन्द्र पोखरियाल, स्थानीय निवासी, डां० पी एस पोखरियाल, फिजिसियन जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी।

Advertisement

Advertisement

Related posts

Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल और टिहरी में Congress ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

cradmin

सनातन संस्कृति व विकास के जरिए विपक्ष की घेराबंदी : गंगा में डुबकी, झुका माथा, जुड़े हाथ, त्रिपुंड से मोदी ने सजा दी बिसात

cradmin

संस्कार योग आश्रम तपोवन के तत्वधान में भारतीय संस्कृति पर्व होली के उपलक्ष में होली मिलन समारोह किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights