khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूननैनीतालप्रभावशाली व्यतिमनी (money)यू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-जब यहां कई वर्षों से अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाया गया तो फूट फुट कर रो दिये लोग।

बी डी पांडे अस्पताल के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाया तो फूट फूट कर रो दिये लोग।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के बी डी पांडे अस्पताल के पास अवैध रूप से रह रहे लोगों का आशियाना प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया।

यहाँ बता दे अस्पताल के समीप तीन दर्जन से अधिक लोग रह रहे थे विगत कई वर्षों से निरंतर रहते हुए आ रहे थे।

जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण का काम शुरू हुआ।

प्रशासन की चेतावनी के बाद स्थायी मकानों के स्वामियों ने खुद अतिक्रमण तोड़ना ज़ाहिर किया।

इधर सड़क के नीचे अस्थाई घरों पर प्रशासन की लेबर का हथौड़ा चला।

वहीं मौजूद कब्ज़े धारियों के परिवारों में कोहराम मच गया, बरसों से कब्जे की जमीन पर रह रहे लोगों ने अपने मकानों को टूटता देख उनके आंसू बहने लगे।

लोग रो रोकर विलाप करने लगे, यह दृश्य काफी भावुक था।

वही इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम  राहुल साह, प्रियंक पांडे ऊर्जा निगम सहायक अभियंता , जीएस जनौटी लोनिवि सहायक अभियंता, नगरपालिका शिवराज राणा, एसआई दीपक बिष्ट, एस पी सीटी जगदीश चंद्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related posts

जनपद के दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी को।

khabaruttrakhand

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से “मिशन शक्ति- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष जन-जागरूकता रैली का आयोजन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet Meeting: खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती करेगी धामी सरकार, पढ़िए कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights