khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

ब्रेकिंग:-बदरीनाथ हाईवे पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत.

बदरीनाथ हाईवे पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गयी।
इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत की सूचना है,जबकि अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वही घायलों को आपात सेवा 108 के माध्यम से एम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक एनएच-58 पर ब्रहमपुरी से आगे गूलर के पास श्रीनगर की ओर से ऋषिकेश आ रही एक अल्टो कार संख्या UA 07 वाई 0229 अचानक नियंत्रण से बाहर होकर सड़क पर नीचे गिर गयी।
कार में चार लोग सवार थे,जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 सेवा के जरिए एम्स में पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
मृतकों में दो पुरुष थे एक महिला और एक पुरुष घायल बताए जा रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:-कर्मचारियों द्वारा कार्यो में ढिलाई बरती गई तो अधिकारी की जवाब देही होगी। दीपक रावत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में एनएसयूआई के देवराज अध्यक्ष और विकास महासचिव निर्वाचित

khabaruttrakhand

भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत जनपद में आयोजित होंगे बैंकिंग शिविर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights