khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनता मिलन कार्यक्रम:-जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुनी जन शिकायतें।

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल):- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जन शिकायतें सुनी गई।

इस दौरान 38 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जो पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, पुनर्वास, बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, मनरेगा आदि से संबंधित रही।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में सम्पन्न जनता मिलन कार्यक्रम में

ग्राम भाटूसैण के मुसद्धी लाल डबराल द्वारा अवगत कराया कि ग्राम भाटूसैण के 10 परिवारों के यहां विगत 5 माह से पानी नही आ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम बुडोगी के पपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा खेतों के पुश्ते’ क्षतिग्रस्त होने के कारण खेती न हो पाने की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य कृषि अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम को जनपद में समस्त पेयजल पंपिंग योजनाओं का नाम, उसमें काम करने वाले लेबर, योजना के पूर्ण होने की तिथि, कार्यों की मॉनिटरिंग करने, भौतिक प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध करने के साथ ही समय अंतर्गत योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ से डेंगू के मरीजों एवं आयुष्मान भव कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए डेंगू मरीजों को फॉलोअप करने, प्रतिदिन की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही हमारा संकल्प, अनुशासित प्रदेश के तहत सभी बिंदुओं पर समय अंतर्गत कार्यवाही कर सीडीओ कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराने, जिला सेक्टर/राज्य सेक्टर के अंतर्गत विभागों को कार्यों में गुणवत्ता/प्रगति लाते हुए धनराशि का सदुपयोग कर व्यय करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, सीडीओ मनीष कुमार, सीओ टिहरी, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, एलडीएम मनीष कुमार, डीईओ बेसिक वी.के.धौंडियाल, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेन्द्र कुमार, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित ईई लोनिवि/पेयजल/जल संस्थान/सिंचाई, मत्स्य अधिकारी गरिमा मिश्रा, एसडीएम संदीप कुमार, ईडीएम हरेंद्र शर्मा, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने किया मतदान । नई नवेली दुल्हन ने भी किया मतदान।

khabaruttrakhand

उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण अभियान एवं समस्त पोलिंग स्टेशन मे व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रताप नगर के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा की बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

लोकसभा चुनाव से पहले BSP को एक और झटका, मायावती का दामन छोड़ फिर से BJP ज्वाइन करेंगे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights