khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेयू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- जिलाधिकरी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को दिये ये निर्देश।

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल):- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एनएच-58 पर मशीन बढ़ाकर सारा मलवा हटाने, चन्द्रभागा से ब्रहमपुरी तक 15 दिन के अन्दर क्रेश बैरियर लगाने, टू-व्हीलर में हेलमेट को शतप्रतिशत लागू करने हेतु विशेष फोक्स करने तथा सांय को भी जांच करने के निर्देश दिए गए।

मोटर मार्गों से संबंधित अधिकारियों को सड़क पर झाड़ी कटान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी शामिल करते हुए तेजी से कार्य करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रकरणों में मजिस्ट्रीयल जांच बाकी है, उनमें तत्काल जांच करते हुए संबंधित को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने खाड़ी के पास पड़े मलवे से वाहन संचालन में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बीआरओ नागणी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मोटर मार्गों पर पैरापिट, क्रेश बेरियर, थर्मोप्लास्ट पेंट, पैच वर्क, ब्लैक स्पॉट स्थलों पर कार्य प्रगति, चारधाम पर किये गये कार्यों आदि की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
एआरटीओ सत्येन्द्र राज द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों अनुपालन में की गई कार्यवाही, जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों पर किये गये कार्यों की अद्यतन स्थिति आदि के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नई टिहरी योगेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित लोनिवि, एनएच, बीआरओ, पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related posts

नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी” “जिलाधिकारी ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की ।

khabaruttrakhand

New Year 2024: Uttarakhand जश्न के लिए तैयार, टिहरी झील के किनारे सभी झोपड़ियाँ बुक; ये है रात

khabaruttrakhand

आपदा प्रशिक्षण:-*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र- छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों को दिया जा रहा आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights