khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-कदली बृक्ष आगमन पर मां नन्दा सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हो गई सरोवर नगरी।

कदली बृक्ष आगमन पर मां नन्दा सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हो गई सरोवर नगरी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में माँ नन्दा सुनंदा महोत्सव आगामी 23 सितंबर से नैना देवी मंदिर में शुभारंभ हो जायेगा।

माँ जयकारों के साथ हल्द्वानी से कदली दल द्वारा कदली बृक्ष लेकर जैसे हो सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे तो माँ नन्दा सुनंदा के जयकारों से सारी सरोवर नगरी गुंजायमान हो गई।

यहाँ हल्द्वानी से कदली बृक्ष लेकर आये दल का स्वागत सूखाताल क्षेत्र में किया गया उसके बाद मां वैष्णव देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर स्कूली बच्चों व स्थानीय महिलाओं द्वारा एवं आमजनमानस के व श्री राम सेवक सभा के सदस्यों द्वारा कदली बृक्ष को नगर में जयकारों के साथ भ्रमण किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने पारम्परिक रीति रिवाज अनुसार पिछोड़ा आदि पहनकर सर पर कलश आदि रखकर व छोलिया नृत्य दल अपनी अदाकारी से सबको चौंका दिया इस दौरान कदली बृक्ष दल द्वारा कदली बृक्ष को सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल, मल्लीताल आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर मां नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु रखा गया है।

22 सितंबर को कदली बृक्ष से माँ नन्दा सुनंदा की मूर्ति बनायी जाएगी ।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत* *लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करने पर दी बधाई व शुभकामनाएं, सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता में किये गये कार्यों से कराया अवगत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand New CS: Radha Raturi ने संभाला पदभार, बोलीं-UCC हमारी प्राथमिकता, पढ़ें इंटरव्यू की खास बातें

cradmin

Uttarakhand गठन के 23 साल बाद भी अनसुलझा है सीमा विवाद, भूमाफिया कर रहे अवैध कब्जा

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights